रिपोर्टों के अनुसार यूएसएस बोनहोम सन्डियागो बंदरगाह पर खड़ा था तभी उसमें आग लग गयी जिससे 21 लोग घायल हो गये जिनमें से एक की दशा गंभीर है।
इस घटना को एक दिन गुज़र जाने के बावजूद अमरीकी नौसेना के सब से ताज़ा बयान में यही कहा गया है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है और जाचं तथा आग बुझाने की कोशिश जारी है।
अमरीकी नौसेना की ओर से बयान जारी करके इस युद्धपोत में आग लगने की बात कही गयी है लेकिन वजह का उल्लेख नहीं है।
इस युद्धपोत के कैप्टन ने दुर्घटना को एक दुखदायी त्रा्सदी बताया कि जिसमें अब तक 14 सैनिक और 4 असैनिक घायल होकर अस्पताल पहुंच गये हैं जबकि युद्धपोत में मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी नहीं है।
सीएनएन और फॅाक्स न्यूज़ के अनुसार आग लगने से पहले धमाके की आवाज़ भी सुनी गयी। बीबीसी ने भी बताया कि आग के साथ ही धमाके की आवाज़ सुनी गयी।
अमरीका क यह युद्धपोत सन 1988 में अमरीकी नौसेना में शामिल हुआ। इसकी लंबाई 257 मीटर है और 1000 लोग इसमें काम करते हैं।